पोड़ी थाना के अंतर्गत दो‌ अन्य जगहों पर नशीली दवाइयां और बाउ्न शुगर जब्त कर कार्रवाई किया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

पोड़ी थाना के अंतर्गत दो‌ अन्य जगहों पर नशीली दवाइयां और बाउ्न शुगर जब्त कर कार्रवाई किया गया है। जिसमें पुलिस थाना के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 5 युवक पोड़ी और एक युवक हल्दीबाड़ी का है ।

जिसमें मुखबिर से सूचना मिली की आरोपियों के द्वारा मनेंद्रगढ़ से पोडीक्षेत्र में नशीली दवाइयां बाउ्न शुगर इत्यादि बिक्री के लिए लाया जा रहा है जिसमें पोड़ी पुलिस के द्वारा टीम बनाकर दो अलग-अलग जगहों पर छह आरोपियों को धर दबोचा है।

जिसमें आरोपी जमाल अहमद , अनिल यादव,इबारत अली जो कि मनैनद्रगढ के तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे थे जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय पोडी चौक पर रोककर पुछताछ कर तलाशी लिया गया जिसमें उनके पास से एक सफेद रंग के झिल्ली में नशीली दवाई जिसमें एवील 10एम एल,वियाल इन्जैक्शन 05नग भरा हुआ,रेक्सोजेसिक एमप्युल 02एम एल(05नग भरा )और,डिस्पोसीरिज 01नग ,नीडिल एक नग बरामद किया और आरोपियों का मोटर साइकल व मोबाइल कुल कीमत 70256रू जब्त किया गया है।

इसके बाद दूसरी पुलिस टीम जो की मस्जिद ग्राउंड के पास घेराबंदी किए थे जहां समीर अहमद आफताब मोहम्मद और हल्दीबाड़ी निवासी उत्तम गिरी जो कि मोटरसाइकिल से आते देख उनको पुलिस के द्वारा रोक कर पूछताछ किया गया और तीनों की तलाशी लिया गया जिसमें आरोपियों के पास से पांच नग रेक्टोजसिक 02एम एल,एवील 10एम 06नग( 04भरा 02खाली ) एक नग डिस्पोसिरिज 02नग नीडिल , 04पुडिया बाउ्न शुगर जिसका वजन410एम जी बरामद हुआ है


आरोपियों से नशीली दवाइयां एवं उनके कब्जे का मोटर साइकल और मोबाइल जिसकी कुल कीमत ₹60627 का जप्त किया गया है। जिसमें दो अलग जगह कार्रवाई पर आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 147/20 धारा 22बी एन डी पीए एक्ट व अपराध क्रमांक 148/20धारा 21क,22बी एन डीपीए एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साहू, उप निरीक्षक अनिल साहू, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह, आरक्षक प्रभात गिरी गोस्वामी, आरक्षक रामलाल,आरक्षक भरत जायसवाल आरक्षक सुनील रजक आरक्षक रियाज आरक्षक निर्भय महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी सैनिक संजय गोर एवं रामजी गुप्ता के महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरिजा शंकर साहू पोडी थाना प्रभारी”अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें मुखबीर की सूचना मिली कि मनेंद्रगढ़ से पौड़ी के तरफ कुछ लोग नशीली दवाइयां लेकर पहुंच रहे हैं जिसमें दो जगह टीम बनाकर कार्रवाई किया गया है जिसमें कुछ नशीली दवाइयों के साथ अल्प मात्रा में ब्राउन शुगर भी जप्त किया गया है”

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours