जनपद उपाध्यक्ष ने किया चबूतरे का भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने अपने जनपद छेत्र के ग्राम रजपुरी के धनपुरी पखना पारा में बनने वाले नवीन चबूतरे का भूमि पूजन किया। लंबे समय से ग्रामवासियों की मांग को देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने चबूतरा और शेड निर्माण की मांग को पूरा किया। ग्राम के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा करके भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उनके साथ सिर कोटगा ग्राम के उपसरपंच सतेंद्र रॉय,वरिष्ठ युवा नेता रामसुजान द्विवेदी, आईटी सेल मक़सूद हुसैन, ग्राम सरपंच विनोद पैकरा, सुखराम, ताराचंद राजवाड़े सहित काफी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा आप लोगो की मांगों को देखते हुए यह काम मैंने पूरा किया, आगे भी किसी को कोई प्रकार की परेशानी नही आएगी जो हो सकेगा मेरे द्वारा हर कार्यो को पूरा किया जाएगा। अभी पूरे देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है उससे भी हम सभी को सचेत रहना है , मास्क का उपयोग और समय समय पर अपने हाथों को धोते रहना है। चबूतरे की भूमि पूजन से ग्रामवासियों की खुशी साफ झलक रही थीं।चबूतरे मिल जाने से ग्रामवासियों ने जनपद उपाध्यक्ष का आभार प्रकट किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours