सडको पर अतिक्रमण कर लगी दर्जनो सब्जी की दुकाने……..जो सब्जी मण्डी में वो मार रहे मक्खी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

लाॅक डाउन खत्म होते ही ष्षहर में कोरोना का ग्राफ बढने के साथ साथ बैकुन्ठपुर की सडको पर अतिक्रमण ने यातायात के लिए मुष्किले खडी कर रखी है। पी जी काॅलेज के सामने से लेकर नजीर अजहर पेटोल पंप तक बेहिसाब सडको पर हुए कब्जे के बाद से ष्षहर का नक्षा ही बदल गया है।  पिछले कुछ महीनों में नगर के हर सडक पर अतिक्रमण कर कई जगह सब्जी बाजार लगाई जा रही है। जबकि 2 वर्ष पहले सब्जी बाजार को नए सब्जी बाजार को स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद से सब्जी बाजार नए बाजार में लगता था लेकिन अभी ओडगीनाका, स्कूलपारा, बस स्टेंड, पोस्ट आफिस, चेर सहित अन्य कई जगह सब्जी बाजार लग रही है।

जिस पर सब्जी बाजार के व्यापारी विरोध जता रहे हैं। नए बाजार में सब्जी दुकान लगाने वालों का कहना है कि पुराने बाजार सहित अन्य जगह पर सब्जी दुकान लगाने के कारण खरीददार नए बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब्जी वेक्रेताओं ने बताया कि नए सब्जी बाजार के अलावा शहर में अन्य जगह सब्जी दुकाने लग रही है, जिससे सब्जी लेने वाले नए बाजार तक नहीं आते हैं और नए बाजार के सब्जी विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ता है।

वही पर जानकारो का कहना है कि नपा के कर्मीचारी मोटी वसूली के लिए एैसे दुकानदारो को खुद ही प्रोत्साहित करते हैं। और थोडे से पैसे की लालच में ष्षहर की व्यवस्था वर्षो से बिगाडे हुए है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours