कोरिया जिले में पहले दिन 108 टोकन के जरिए 4424 क्विंटल धान की किसानों से होगी खरीदी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा कोरिया जिले में धान खरीदी के लिए बनाए गए 33 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में सहायक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर श्री राठौर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षण हेतु अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य शासन द्वारा निर्देशों के अनुरूप 1 दिसम्बर 2020 से आगामी 31 जनवरी 2021 कुल 2 माह की अवधि में धान की खरीदी की जाएगी।

इन दो माह में जिले के सभी पंजीकृत छोटे और बड़े किसानों का धान खरीदी की जाएगी। कोरिया जिले में कल 1 दिसंबर को पहले दिन 108 टोकन के जरिए 4424 क्विंटल धान की किसानों से खरीदी की जायेगी। जिले में टोकन के आधार पर सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जिले में पीडीएस एवं नवीन बारदाने सहित मिलर्स के बारदाने को मिलाकर कुल 19 लाख 72 हजार 207 नग बारदाना एकत्र किया जा चुका है। उपर्जान केन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के पंजीकृत किसानों धान का टोकन जारी करने और खरीदी करने की समुचित व्यवस्थाए बनाई गई है, ताकि किसी भी पंजीकृत किसानों को अनावश्यक परेशानी ना हो।  

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours