विष्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

1 दिसंबर 2020 को विष्व एड्स दिवस के अवसर पर जन षिक्षण संस्थान, कोरिया एवं सरगुजा सेवा उन्नति संस्था द्वारा सम्मिलत रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन षिक्षण संस्थान के प्रषिक्षार्थी एवं सरगुजा सेवा उन्नति संस्था के सदस्य षामिल हुए और लोगो को एड्स जैसी लाइलाज खतरनाक बीमारी से बचने एवं लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का संदेष दिया। जन षिक्षण संस्थान के चेयरमैन राजीव पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समझाईस देते हुए राजीव पाठक ने कहा कि एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए जागरूक होना आवष्यक है। उन्होंने इससे बचने के लिए एचआईवी जांच के उपरांत ही रक्त लेना या देना चाहिए, साथ ही सुरक्षित योन संबंध, डिस्पोजेबल सिरींज का उपयोग करना चाहिए।

निदेषक बिजय कुमार उपाध्याय द्वारा हितग्राहियों को बताया कि एचआईवी से बचने के साथ-साथ स्पर्ष या किसी से हाथ मिलाने एवं साथ बैठकर खाना खाने से यह बीमारी नहीं फैलती है। संस्थान द्वारा मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण सभी उपस्थित हितग्राहियों, प्रषिक्षकों को किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेषक श्री बिजय उपाध्याय द्वारा सभी उपस्थित प्रषिक्षको, हितग्राहियों एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्ति किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों द्वारा एड्स डे पर रंगोली बनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान जन षिक्षण संस्थान के निदेषक बिजय उपाध्याय, अकांटटेण्ट संजीव विष्वकर्मा, प्रषिक्षक एवं हितग्राही के साथ सरगुजा सेवा उन्नति संस्था के ओर से प्रोग्राम मैनेजर आनंद कुमार, काउंसलर खुष्बू सिंह, एमएण्डई साक्षी जायसवाल, ओआरडब्लु निर्मल जायसवाल, तरूण जायसवाल उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours