राज्यमंत्री कमरो की अनुशंसा पर विकास कार्य हेतु मिली 90 लाख रूपए मंजूर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री भरतपुर- सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरिया ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, भरतपुर व सोनहत में विभिन्न विकास कार्यों हेतु कुल 90 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र का समुचित विकास करना अपना कर्म बना लिया है। विधायक कमरो लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर लोगों की समस्याएं चौपाल लगाकर सुन रहे हैं तथा मस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। भरतपुर- सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड मनेंद्रगढ़, भरतपुर एवं सोनहत शामिल है। तीनों विकासखंडों में विधायक गुलाब कमरो लगातार विकास कार्यों की सौगात दे रहे
हैं। कलेक्टर द्वारा जिन विकास कार्यों के लिए 90 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें जनपद
पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्ही के कर्मघोंघा में फर्शीकरण व सौंदर्यीकरण हेतु 5
लाख, ग्राम पंचायत घुटरा के अगरियाबहरा एवं पीपरटोला के बीच पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत सिरौली के पान मोहल्ला बीचपार में सीसी रोड निर्माण हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत डोमनापारा स्थित सामुदायिक भवन में गेट निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत चौघड़ा के शांतिनगर में सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख, ग्राम पंचायत कठौतिया में सीसी रोड
निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत महाई के रतौरा में नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख ग्राम पंचायत सोनहरी स्थित तिराहा में प्रवेश द्वार निर्माण हेतु 3 लाख, ग्राम पंचायत डिहुली में हाई स्कूल के पास पुलिया निर्माण हेतु 4 लाख, जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलौली स्थित गढ़हादेवी मार्ग में पुलिया निर्माण हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत कुंवारी के बैगापारा में सीसी रोड निर्माण हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत डोम्हरा के तेलियाढोड़मा नाला में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख, ग्राम पंचायत पतवाही के बैगापारा में सीसी रोड निर्माण हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत अक्तवार के उप सरपंचपारा के मौहारनाला में पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत शेरी स्थित टिकरीटोला के लोकलनाला में आरसीसी पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत भगवानपुर के बाहीडोल में पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख वहीं जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगोढ़ी में शिव सिंह के घर तक सीसी रोड सह पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत पोंड़ी के अमहर में सीसी रोड सह पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख व ग्राम पंचायत केशगंवा के प्राथमिक शाला जामपारा में अहता निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्य हेतु लाखों रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours