जिले में प्रारंभ हुआ धान खरीदी महाअभियान पूजा-अर्चना के साथ जनप्रतिनिधियों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रारंभ

Estimated read time 1 min read


कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र सूरजपुर व बसदेई का निरीक्षण कर दिये आवष्यक व्यवस्था हेतु निर्देष


तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

जिले में आज 1 दिसम्बर को पूजा-अर्चना के साथ समस्त 47 समितियों में 48 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से प्रारंभ की गई है। समस्त उपार्जन केन्द्र व समितियों में मुख्य अतिथि बतौर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की और किसानों से धान खरीद कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी को ध्यान रखकर फिजीकल डिस्टेंसिग एवं मास्क पहनने सहित अन्य गाईडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया। बता दें कि इस वर्ष जिले में 544 ग्राम के कुल 42 हजार 867 किसानों के 61 हजार 657 हेक्टेयर में पंजीकृत रकबे की धान खरीदी की जानी है। जिले में 45 उपार्जन केन्द्र में 183 किसानों ने 9161 क्विंटल धान का टोकन कटाया है, जिसमें से शाम 05 बजे तक दर्ज किये गये आंकड़ो के अनुसार 2300 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है, शेष खरीदी केन्द्रो पर जारी है।
इसी क्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सूरजपुर एवं बसदेई धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहाॅ खरीदी गई धान का तौल कराकर वजन माप किया जिसे सही पाया गया है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारी को केन्द्र के अंतर्गत आने वाले गांव में मुनादी कराने कहा है, साथ ही आवष्यक जानकारियों को चस्पा कराने निर्देषित किया है, जिससे किसानों को मदद मिल सके। उन्होनें धान के व्यवस्थित स्टेंकिग करने, मौसम को देखते हुए कव्हर की व्यवस्था करने कहा एवं आज काटे गये टोकन की जानकारी ली। कोरोना महामारी के मद्देनजर किसानों को मास्क व फिजीकल डिस्टेंसिग का पालन करने सुझाव देने खरीदी प्रभारियों को कहा है। कलेक्टर ने खरीदी गई धान की गुणवत्ता की जांच की साथ ही धान खरीदी प्रभारियों को गुणवत्ता युक्त धान ही खरीदी करने निर्देष दिये, इसके अतिरिक्त यह भी ध्यान रखने कहा है, कि किसान अनावष्यक परेषान न हों।
जिले में धान खरीदी के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त धान खरीदी केन्द्रों में निगरानी के लिए राजस्व व खाद्य विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है, इसके साथ ही अपर कलेक्टर एस.एन.मोटवानी, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours