तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा 12 दिसम्बर 2020 को नेशनल ई-लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जायेगा। लोक अदालत में सभी तरह के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल ई-लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा हेतु डॉकेट पक्षकार या उनके अधिवक्ता संबंधित न्यायालय या विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कर पक्षकारों के तथा अधिवक्ता के मोबाईल नंबर (ई-मेल आईडी यदि कोई हो तो) का उल्लेख करते हुये भरकर न्यायालय में जमा करेंगे। पक्षकारों और उनके अधिवक्ता को 12 दिसम्बर की नेशनल लोक अदालत में वी0सी0 के माध्यम से उपस्थित होना होगा। इस दिवस को न्यायालय में उनकी शारीरिक उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। लोक अदालत हेतु गठित खण्डपीठ से वी0सी0 हेतु लिंक की जानकारी पक्षकारों तथा अधिवक्ताओं के मोबाईल पर दी जायेगी तथा जिला न्यायालय के वेबसाईट पर भी अपलोड की जायेगी। लोक अदालत के कार्य में सहयोग हेतु पक्षकार तथा अधिवक्तागण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर तथा तालुका विधिक सेवा समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।
as

+ There are no comments
Add yours