तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में बैकुन्ठपुर के नये प्रतिज्ञा बस स्टैंड में अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ष्षनिवार को तीसरे दिन भी चलती रही। उक्त कार्यवाई गुरूवार को बस स्टैंड से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद बस स्टैंड परिसर पुरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो व नपा के आर आई अमरेष सिंह, कौषल यादव सहित नगर पालिका कर्मचारियो के सहयोग लेकर बस स्टैंड में कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन इतना सख्त दिखाई दिया कि करीब 30 मिनट में बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त हो गया।

वर्षो से जमें कब्जा हटने पर छलका दर्द
गौरतलब हो कि कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर नगरिय प्रशासन बीते से लगातार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे रहा था। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा जमा कर रखा गया था। आखिरकार आज प्रशासन ने सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमणकारियों को दुबारा अतिक्रमण ना करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है। इसके लिए जहां लोगो ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। वहीं प्रभावित लोग अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज दिखे और प्रत्रकारो से गाली गलौज पर आ गये ।

मामला कोतवाली तक पहुॅचा
इस दौरान मामला अतिक्रमण कारियो के द्धारा धमकी चमकी के बाद पत्रकार के द्धारा लिखित तौर पर बैकुन्ठपुर सीटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। वही पर बैकुन्ठपुर बस स्टेंड के कुछ असमाजिक तत्वो के द्धारा पत्रकारो को अतिक्रमण हटवाने का जिम्मेदार बताकर उनको झूठे मामलो में फंसाने की धमकी ख्ुाले आम बस स्टेंड में दी जा रही थी। जिसकी ततकाल सूचना हमारे द्धारा नगर पालिका बैकुन्ठपुर को दे दी गई। इसके साथ ही जिले के एडिषन एस पी समेत कोतवाली प्रभारी बैकुन्ठपुर को मौखिक एवं लिखित रुप से इसकी सूचना दी गई।

अत्रिकमण हटाये जाने पर गुडई पर उतरे लोग
विदित हो कि शहर के बस स्टैंड में बड़ी संख्या में हाथ ठेलों वालो ने अतिक्रमण कर बांस और त्रिपाल डाल स्थाइ निमार्ण कर लिया था। इस कारण बस स्टैंड का आकार सिकुड़ गया था। लोगो को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक प्रशासन शहर के तमाम हिस्सों को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहता है। इसके लिए व्यापक तैयारी की है। बस स्टैंड को अतिक्रमणमुक्त बनाने के बाद अब मुख्य सडक से अतिक्रमण हटाया जाना है। जिससे लोगो को आवागमन करने में परेशानी ना हो। इस मार्ग पर भी बड़ी संख्या में फुटकर दुकाने लगती है। इस कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है। सूत्रों की माने तो प्रशासन शहर के सभी मार्गो का बारी-बारी से अतिक्रमण हटाने की योजना बनाकर बैठा है। जिसमें कच्चे पक्के वैध अवैध सभी प्रकार के अतिक्रमण हटा जाने हैं।

as

+ There are no comments
Add yours