तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला में गुणवत्ता सुधार हेतु पीएलसी (प्रोफेशनल लर्निंग कमेटी) का विकास खंड स्तरीय गठन किया गया।इस गठन से शिक्षकों का अनुमुखी करण होगा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के मार्गदर्शन में पीएलसी सदस्यों द्वारा विषय वार पीएलसी का गठन कर बिग बुक एवं पठन सामग्री का निर्माण किया गया। तथा सभी सदस्यों की उपस्थिति में श्रेष्ठ बिग बुक एवं पठन सामग्री का चयन किया गया है इस पीएलसी में गणित विषय में अमितयानंद सिंह, सिमरन सिंह, अनिल राजवाडे, पर्यावरण विषय में भागीरथी कुमार, अजय रामजतन यादव, प्रमिला पैकरा, अंग्रेजी विषय में प्रशांत नामदेव, ललित कुमार, संतोष कसारी तथा हिंदी विषय में बृजमोहन भगत, प्रमाण तिर्की ,व असमत अली सदस्य चुने गए हैं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा बिग बुक एवं पठन सामग्री को सभी प्राथमिक शालाओं में लागू करने तथा इसका उपयोग कर अध्यापन कार्य करने हेतु सख्त निर्देश दिया गए हैं। इसके उपयोग से निश्चित ही शालाओं के बच्चे की गुणवत्ता व शिक्षकों का उन्मुखीकरण व क्षमता में विकास संभव होगा। विकास खंड के पश्चात सभी संकुलो में भी पीएलसी का गठन कर बच्चों की गुणवत्ता व शिक्षकों की क्षमता विकास किया जाएगा इस कार्य में विकासखंड के मंडल संयोजक काफी सराहनीय योगदान रहा।
as

+ There are no comments
Add yours