खरीफ विपणन वर्ष २०२०-२१ में समर्थन मूल्य पर
तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
खरीद की जा रही धान की परिवहन नहीं होने कारण बनाये गये धान खरीद केंद्रों में धान का अम्बार लगने लगा है जगह अभाव के कारण नये टोकन धारी किसानों के धान को खरीदने के बाद रखने की समस्या सामने आने लगी है सहकारी समिति द्वारा बनाए गए धान खरीद केंद्र लखनपुर,पुहपुटरा, चांदो ,कुन्नी,जमगला लहपटरा,निम्हा, अमलभिठ्ठी धान उपार्जन केन्द्र में दिन-ब-दिन टोकन के हिसाब से धान की आवक बढ़ने लगा है । धान खरीदी के आरम्भ से अब तक खरीद किये गये धान का परिवहन लखनपुर- कुन्नी खरीद केंद्र को छोड़कर किसी भी उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव नहीं हो पाया है डी ओ नहीं कटने की बात भी सामने आ रही है। जिससे खरीद केंद्रों में धान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति प्रबंधक असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं। साथ ही मौसम परिवर्तन के साथ होने वाली बूंदाबांदी के कारण धान को भीगने से बचाये जाने की चिंता उनको सताने लगा है। जबकि धान खरीद केंद्रों में तिरपाल प्लास्टिक जैसे संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद धान के भीग जाने का अंदेशा बना हुआ है। यदि खरीद किये गये धान का उठाव समय पर हो गया होता तो नये टोकन से खरीद किये जाने वाले धान को रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल पाता साथ ही खरीद केन्द्रों में सिमित मात्रा में बचे धान को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में भी आसानी होती। फिलहाल धान खरीद केंद्रों से परिवहन नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। हजारों किविन्टल धान खुले आसमान के नीचे पड़े हुये है।
as

+ There are no comments
Add yours