जिले में 25 पुराने व 7 नये स्थानो पर किया जायेगा कोरोना वैक्सीन का भण्डारण……276 एक्सपर्ट लगायेंगे 4058 लोगो को कोरोना का टिका

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज हैं। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में कोरोना के टीके लगने भी शुरू हो जाएंगे। टीकाकरण 2 चरणों में होना है। पोर्टल पर लाभार्थियों की डाटा इंट्री का काम पूरा हो गया है। वैक्सीन का स्टोरेज के प्रबंध किये जा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस एस सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स, जिसमें षासकिय व निजि अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी सहित आईसीडीएस व मितानिनो का टीकाकरण किया जाएगा। इनकी संख्या करीब 4 हजार के पार है। इसके बाद वैक्सीन उन लोगों को लगाई जाएगी। जिनकी उम्र 50 साल के पार हो चुकी है। ऐसे लोगों की जिले में संख्या लगभग 1 लाख है। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 50 साल की उम्र पार कर चुके सभी लोगों का इंट्री कोविन पोर्टल में की जा चुका है। जिले को कुल अभी कोरोना के टिको का आवंटन नही हुआ है, किन्तु अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रत्येक लाभार्थी को दो डोज दिए जाएंगे। जिला वैक्सीन एण्ड कोल्ड चेन पर एकत्र करने का कार्य किया जायेगा। वैक्सीन को लेकर शासन द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उनका पालन किया जा रहा है।

लाइन लिस्टिंग पूरी, 4 हजार को लगेगा कोरोना टीका

कोरोना वैक्सीन के लिए लाइन लिस्टिंग का काम पूरा हो गया है। इसके तहत पहले चरण में 4058 लोगों को टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक जिले में वैक्सीन का कोटा तय नही किया गया है। बताया जा रहा है कि ष्षासन जल्द ही इसको तय कर लेगी।

केंद्रीकृत भंडारण समेत 25 कोल्ड चेन

जिले के अिकारण अधिकारी एस एस सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के जिला टिकाकरण स्टोर के अलावा जिले के सभी 5 ब्लाको के लिए 18 कोल्ड चेन चयनित किये गये है।

जिले में 7 नये कोल्ड चेन

स्वास्थ्य विभाग के मांग पर प्रदेष सरकार ने 25 के अतिरिक्त जिले के लिए 11 नये कोल्ड चेन की मांग की थी किन्तु राज्य षासन की ओर से जिले को 7 नये कोल्ड चेन बनाने की अनुमति दी गई है। जिसके लिए रायपुर से मषीने पहुॅचने का सिलसिला ष्षुरु हो गया है। जिन 7 कोल्ड चेन को अनुमति मिली है उनमें जनकपुर में 3, सोनहत में 1, खडगवा में 2 व बैकुन्ठपुर 1 है।

प्रथम चरण में 276 एक्सपर्ट करेंगे वैक्सीनेषन

कोरिया जिले के लिए प्रथम चरण में वैक्सीनेषन किये जाने के लिए जिला स्तर पर 2 दिवसीय प्रषिक्षण सपन्न हो गया है वही पर षनिवार को प्रषिक्षण के दूसरे चरण में ब्लाक स्तरिय र्वचुअल प्रषिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यदि उसमें भी कुछ कमी रह जायेगी तो एक बार पुनः सभी चयनित 276 एक्सपर्टो को प्रषिक्षित किया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours