अधिवक्ता संघ के सचिव बने धुव कश्यप

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में मंगलवार को हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के तौर पर भरत लाल कश्यप एवं सचिव के तौर पर ध्रुव कश्यप चुने गए। मिली ानकारी के अनुसार सपन्न हुए चनाव में कुल 131 मतों में से 116 वोट पड़े । जिसमें से अध्यक्ष के लिए भरत लाल कश्यप को 62 तो दूसरे स्थान पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं बृजेंद्र साहू को 31 एवं बिहारी लाल को 25 मत मिले । वहीं पर सचिव के तौर पर जिन तीन उम्मीदवारों में अपनी उम्मीदवारी की थी उसमें से विजेता ध्रुव कश्यप को 66 मत मिले तो दूसरे स्थान पर दिनेश साहू को 37 एवं अरविंद सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। इस दौरान ध्रुप कश्यप ने कहा कि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी के तौर पर निर्वाचित होने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अधिवक्ता अधिवक्ताओं के बेहतरी के लिए संघ की ओर से सुझाए गये मुद्दों को उचित फोरम पर जोर शोर से रखा जाएगा व अधिवक्ताओं की बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours