भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के 25 दिसम्बर जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप मे मनाएगी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी के 25 दिसम्बर जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप मे मनाएगी| भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वर्चुअल बैठक कर सभी पदाधिकारियों एवं मंडलअध्यक्ष व महामंत्रियों को कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं एवं इस अवसर पर जिले के सभी मतदान केन्द्र पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने हैं । अटल जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत व नगरीय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर सभी बूथों पर अटल चौक की साफ सफाई कर हुए अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ – साथ श्रद्धेय अटल जी के अदभुत व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर चर्चा करनी है । उन्होंने इस अवसर पर पारंपरिक एवं स्थानीय तरीको से सभी मंडलों में कार्यक्रम करने की बात कही तथा ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अटल जी के जयंती के कार्यक्रम मे जोड़ने का प्रयास करें।माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर गरीबों एवं किसानों के प्रति समर्पित है इसलिए सुशासन दिवस परप्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की चर्चा हो । प्रत्येक जिले में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से केन्द्र सरकार की आम जनमानस के कल्याण हेतु योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्याख्यान का आयोजन हो । उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम काव्यांजलि के अलावा फल वितरण , रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही|जिला पदाधिकारी एवं अध्यक्ष महामंत्री ने भी अपने अपने सुझाव रखे उक्त वर्चुवल बैठक में जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री भाग लिए संचालन महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने किया एवं आभार जिला मंत्री श्यामा पांडे ने किया उक्त वर्चुवल बैठक की पूरी ऑनलाइन व्यवस्था एजाज अहमद ने की ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours