तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला बाल संरक्षण समिति एस. एन. राठौर के मार्गदर्शन में संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में गठित जेल निरीक्षण समति द्वारा जिला जेल बैकुण्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल मे निरूद्ध बंदियो से उम्र के संबध मे पूछताछ किया गया। जिला जेल बैकुण्ठपुर में 169 बंदी से उम्र के संबध मे पूछताछ की गई तथा मनेन्द्रगढ़ मे कुल 208 बंदी से पूछताछ किया गया।
निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह में जेलों का निरीक्षण इस उददेश्य से किया जाता है कि जेल में ऐसे बंदी तो नहीं है, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलों में निरूद्ध हो गये हो। साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो सके। निरीक्षण दल में किशोर न्याय बोर्ड जिला कोरिया की सदस्य जयश्री श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता व अली अहमद संरक्षण अधिकारी एवं अमित श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता बैकुण्ठपुर शामिल थे।
प्रशासन की पैसे का दुरुपयोग किस तरह किया जाता है यह अच्छी खासी बनी हुई रोड को आप देख करके समझ सकते हैं बैकुंठपुर मैं अधिकतर जगहों की रोड उखड़ चुकी है पर रोड वन कह रही जहां एकदम सही रोड है वहां यह चैर मैन रोड है शासन-प्रशासन के पैसे का दुरुपयोग ही कहेंगे कि अच्छी खासी बनी बनाई रोड के ऊपर में रोड बनाया जा रहा है और ताज्जुब की बात है कि यहां अधिकारियों के अलावा शासन प्रशासन में बैठे हुए जनप्रतिनिधियों को भी यह पैसे का दुरुपयोग नहीं दिख रहा
as

+ There are no comments
Add yours