2020 में कोरिया पुलिस ने 52 लाख 87 हजार 740 का अवैध शराब जब तक करने में पाई सफलता

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


वर्ष 2020 कोरिया जिले कोरिया पुलिस के लिए बड़ी सफलता लेकर सामने आई जिसमें कोरिया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लक्ष्य निर्धारित कर जिले भर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 52लाख 87हजार 740 मूल्य की 4218 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। इस दौरान जिले भर में 396 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 402 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया ।

साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 3 कार एक कंटेनर ट्रक 14 मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटी सहित कुल 20 वाहन जिनकी कीमत लगभग 46 लाख 73 हजार 990 बताई जा रही है। कुछ जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई समस्त कार्रवाई के दौरान जब शराब में 18,49,910 की रुपए की 917 लीटर महुआ शराब 35700 मूल्य की 60 लीटर देसी प्लेन शराब तथा 50 लाख 67 हजार 130 मूल्य की 3282 लीटर विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब शामिल है ।

गौरतलब हो कि कोविड-19 में संक्रमण काल के दौरान तीन माह संपूर्ण लाख डाउन होने के बावजूद भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में गत वर्ष की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2019 में कोरिया पुलिस द्वारा की गई अलग-अलग कार्रवाईओ में कुल 8, 34810 मूल्य की 2064 लीटर अवैध शराब जप्त की गई थी। इस दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ धकड़ में 630 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई जिले के पुलिस कप्तान चंद्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि आगामी वर्ष में भी कोरिया पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours