भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एतिहासिक क्षणो को याद करते हुए मनाया गया 136 वा स्थापना दिवस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एतिहासिक क्षणों को याद करते हुए विशुद्ध भाषा शैली में व्याख्यान दिए । कांग्रेस द्वारा 136 सालों के दरमियान जनहित में किये गए विकास कार्यों का जिक्र किया गया । ख़ास तौर पर कांग्रेस द्वारा लडी गयी आजादी की लड़ाई संघर्ष उत्थान-पतन के सन्दर्भ में अहम चर्चा आदान प्रदान किए गए। कांग्रेस के उन महान हस्तियों को भी याद किया गया जिन्होंने ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आन बान शान को बचाये रखने तथा कांग्रेस के ईमारत को सहेजने संवारने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करके योगदान दिया तथा जो
राष्ट्रीय कांग्रेस मीनार के नींव के पत्थर बने।

प्रबुद्ध विचारवान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने शब्द शैली के माध्यम से विचार रखे। इस दौरान कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, एल्डरमैन सराफत अली, नरेंद्र पांडेय, दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, मोहम्मद इरशाद खान, कृष्णा राम, मुकेश सिंह, आईटी सेल मक़सूद हुसैन, गप्पू खान, मोजिब खान, सुजीत गुप्ता, रमजान खान, प्रकाश ठाकुर, अवधेश साहू सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours