45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे सामूहिक विवाह हुईं सम्पन्न…….

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

राज्य शासन की महत्त्वाकांक्षी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2 मार्च को लखनपुर सामुदायिक भवन प्रांगण में शासन प्रशासन के निर्देशानुसार एकीकृत महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें लखनपुर परियोजना अंतर्गत 24 तथा उदयपुर परियोजना के 21 जोडे नव दम्पति परिणय सूत्र में बंधे कार्यक्रम के शरीक मुख्य , अतिथियों ने नव दम्पति जोडो को दम्पतय सूत्र में बंधने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल कुल 45 पंजीकृत महिला/ पुरुष जोडे का सामूहिक विवाह हिन्दू रिवाज के अनुसार
संपन्न हुआ। आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जप अध्यक्ष उदयपुर भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष निरज मिश्रा,जप उपाध्यक्ष लखनपुर-अमीत सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव,जि प सदस्य क्र 05श्रीमती अर्पिता सिंह देव जि प सदस्य क्र 04 श्रीमती सरला सिंह शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव,न प अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,नप उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे नरेंद्र पांडे आई टी सेल मकसूद हुसैन, पार्षद ममता अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मिंज परियोजना अधिकारी जसिन्ता कुजुर सेक्टर सुपरवाइजर कर्मचारीगण वर/ वधु
पक्ष के रिस्तेदार ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। पारम्परिक ढोल नगाड़ों के स्वर लहरी में पंडित पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ सामुहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। शासन द्वारा निर्धारित 25 हजार तक के सामान वर/ वधु को उपहार स्वरूप आलमारी पेंटी,बर्तन, पंखे वगैरह ,1 हजार रुपए की चेक राशि प्रदान की गई। कमोवेश कार्यक्रम में कोविड 19 नियम के अनुसार अपेक्षाकृत दर्शक दीर्घा में उपस्थित आम लोगों के भीड़ ने सोसल डिस्टेसिग नियम का पालन नहीं किया जिसे लेकर चर्चा रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours