बैजनाथ चंद्राकर ने नरकोली गोठान का निरीक्षण व सहकारी प्रतिनिधि सम्मेलन लिया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छ.ग. षासन का दो दिवसीय सरगुजा संभाग पर प्रवास गत दिवस बैंकुठपुर पहुचे । बैकुठपुर में मानस भवन में सहकारी प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि – भूपेष बधेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का लक्ष्य छŸाीसगढ़ के किसानों, आदिवासियों एवं महिलाओं को न्याय, स्वाभिमान एवं स्वालम्बन का जिन्दगी उपलब्ध कराना है। सरकार की बेहतर उर्पाजन नीति से यहां के किसानों की दषा सुधरी है। कोरिया जिले में इस बार 33 उपार्जन केन्द्रों में 1.19 लाख मे0टन धान की खरीदी की गई है और इसके लिए कोरिया जिले के 23099 किसानों को 224 करोड़ का भुगतान बचत खातें में अंतरण किया गया है। समीक्षा में यह पाया गया कि कोरिया जिले के उपार्जन केन्द्रों में अभी भी 36800 मेटिक टन धान उठाव के लिए बचा हुआ है। श्री चंद्राकर ने विपणन संध को षीध्र उठाव के निर्देष दिये है। कोरिया जिले के किसानों को ब्याज रहित कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष खरीफ सीजन 2020 में जिले के 19658 किसानों को राषि रूपये 35 करोड़ का कृषि ऋण बाटा गया है। भूपेष सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय जैसे महत्वाकांक्षी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। किसानों के बचत खातें में धान उपार्जन एवं गोबर विक्रय की राषि


अविलंब हस्तांतरण हों इसके लिए पारदर्षी एवं मजबूत साफ्टवेयर माड्यूल निर्मित किया गया है। कोरिया जिले में एटीएम वैन एवं माइका्रे – एटीएम की सुविधाएं अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए सतत रूप से कार्य किया जावें। भूपेष सरकार इस दिषा में निरन्तर कार्य कर रही है कि छŸाीसगढ़ के किसानों की आमदानी को दोगुना किया जावें। श्री चंद्राकर ने कहा कि – छŸाीसगढ़ की अर्थव्यवस्था खेती आधारित है। यहां के लोगों का आमदनी का मुख्य जरिया खेती-बाड़ी है । इसके अलावा वनोपज संग्रहण, मछली पालन, पशुपालन एवं कुटीर उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहकारिता की भूमिका है। गोबर से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन तथा पैकेजिंग किया जाने लगा है। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती एवं पषुधन को बढ़ावा मिल रहा है। अब किसानों को रबी सीजन 2020-21 के लिए वर्मी कम्पोस्ट क्रय हेतु सहकारी समितियों से किसान के्रडिट कार्ड अंतर्गत ब्याज रहित ऋण की सुविधा मिल रहा है। सरकार द्वारा सहकारी समितियों को पुर्नगठन कर 725 नवीन समितियों का गठन किया गया है, इससे प्रदेष के किसानों को और सुगमता से ऋण तथा खाद-बीज उपलब्ध हो रहा है। सरकार की धान एवं गन्ना से एथेनाल उत्पादन की एक एैसी अभिनव योजना है जिससे छŸाीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इस दौरान कार्यक्रम में नजीर अजहर, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, बृजवासी तिवारी, गणेश राजवाड़े, अजय सिंह, मनोज दुबे, धीरज सिंह, संगीता राजवाड़े, प्रभाकर सिंह, अभय दुबे नरेंद्र शर्मा, संजीव दुबे, सनलिप्त कुशवाहा, विनय सिंह, श्याम लाल, विनोद जयसवाल, प्रफुल्ल सिंह, अखिल सिंह, कपिल, कालीचरण, संजय दुबे एवं विभाग के अधिकारियो में सहकारीता विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोनी, स्थापना प्रभारी अंबिकापुर राजेंद्र पांडे, अरुण सिंह, आर के खरे, कमल नयन पांडे, राजेश मिश्रा शाखा प्रबंधक के पी मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी अरविंद नामदेव, जितेंद्र मिश्रा, चिरमिरी शाखा प्रबंधक जगदीश कुशवाहा व जिला सहायक पंजीयक द्वारका नाथ उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours