अम्बिका सिंह देव ने दिलाया क्षेत्र को 8 बहुप्रतिक्षित पुलो की सौगात

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुंठपुर विधानसभा में स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 8 बड़े पुलों की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र को आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान बैकुंठपुर विधानसभा में जिन पूलों को स्वीकृति मिली है उसमें कोरिया जिले के सरईगहना-जामपानी मार्ग पर तुमपानी नाला पर पुल निर्माण कार्य हेतु 300 करोड रुपए। बिलासपुर मार्ग पर झुमका नदी पर पुल निर्माण हेतु 500 करोड़ । बैकुंठपुर बिलासपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत चेर एवं सलका के बीच झुमका नदी पर पुलिया निर्माण हेतु 200 करोड । बैकुंठपुर के मुक्तिधाम के पास एनएच 43 में गेज नदी पर पुल निर्माण कार्य लागत 300 करोड़ । चिरमी से पेटमा गेज नदी में पुल निर्माण के लिए 500 करोड । तामडाढ सेे कोडांगी पहुंच मार्ग पर नउआ नाला पर पुल निर्माण कार्य हेतु 200 करोड । बैकुंठपुर से बिलासपुर धुनहर नाले पर पुल निर्माण हेतु 650 करोड रुपए बैकुंठपुर से बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मनसुख के धुनहर नाले पर पुलिया निर्माण हेतु 200 करोड का प्रावधान किया गया है सभी 8 पुलों का निर्माण सेतु विभाग अंबिकापुर को एजेंसी नियुक्त किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours