दो दिनो से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता हो रहे परेशान, अधिकारीयो को नही ध्यान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बैकुन्ठपुर में आए दिन बीएसएनएल सेवाएं लड़खड़ाने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूर संचार विभाग के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण आए दिन बीएसएनएल सेवाएं ठप हो जाती है लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
दूर संचार विभाग द्वारा दी जा रही है बीएसएनएल सेवाएं दिन दिनों लड़खड़ाने के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। वहीं दूर संचार विभाग के अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवाएं लड़खड़ाने के लिए अभी तक इस संबंध में अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण अधिकारियों को भी सेवाएं लड़खड़ाने के संबंध में किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया जा रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों को सेवाएं सुचारू करने के लिए कई घंटों के तक मशक्कत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी जाती है। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई बात नहीं बताई जा रही है।


शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हो रही है बीएसएनएल सेवाएं
दूर संचार विभाग के अधिकारियों को बीएसएनएल सेवाएं लड़खड़ाने के संबंध में स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जाती है तो अधिकारियों द्वारा उन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बीएसएनएल सेवा से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। दूर संचार विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा रही है शिकायतों पर ध्यान नहीं देने के कारण उपभोक्ताओं द्वारा निजी मोबाइल कंपनियों की रूख अपना रहे है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा बीएसएनएल सेवाओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है।


वर्जन…….
उपभोक्ताओं द्वारा दी जा रही है शिकायतों पर पूर्ण रूप से ध्यान देकर उनका समय पर निस्तारण किया जा रहा है। लाईन केबल कटने के कारण कल दोपहर से बंद थी जिसे अब चालू कर दिया गया है।
ए अग्रवाल, जेटीओ, दूर संचार विभाग बैकुन्ठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours