तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के आदेशानुसार 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरिया पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का आयोजन 8 से 14 तक किया जाएगा। इस अवसर पर 8 मार्च को सांस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजनीतिक महिला नेत्रियों, महिला प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, सहकारिता, बैंकिंग, खेल, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी ने बताया कि महिला जागरूकता कार्यक्रम का संचालन 1 सप्ताह तक किया जावेगा जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान होगा। द्वितीय दिवस- शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी जावेगी। तृतीय दिवस-जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशा मुक्ति पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। चतुर्थ दिवस- सार्वजनिक क्षेत्र रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि में जाकर छेड़छाड़, मानव तस्करी, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। पंचम दिवस-व्यवसायिक एवं शैक्षिक संस्थान स्कूलध्कॉलेजों में जाकर साइबर सुरक्षा, कानून में महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकार, कैरियर काउंसलिंग आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। षष्टम दिवस- हाट बाजार, मेला मड़ई, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाकर टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, घरेलू हिंसा आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। सप्तम दिवस- महिलाओं हेतु खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा व कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित होगा।
as

+ There are no comments
Add yours