चरचा सब एरिया आफिस के सामने लगी आग जैसे तैंस बुझी—–प्रबंधन पर उठे सवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

चरचा कालरी में चरचा आर ओ सुबह सब एरिया ऑफिस के सामने रखे स्क्रेप में जबरदस्त आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही चरचा के सब एरिया के. मेरे घटनास्थल पर पहुंचे । सूचना मिलते ही खान बचाव केंद्र बैकुंठपुर से तथा नगर सेना से रेस्क्यू टीम दमकल वाहन के साथ पहुंच गयी थी। दमकल कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली।


बताया जा रहा है कि कालरी में उपयोग होने वाले बेल्ट में रबड़ की मात्रा काफी अधिक रहती है। रबर व प्लास्टिक के जलने की वजह से काले धुएं का गुबार पूरे आसमान पर छा गया व आग की लपटें भी काफी ऊंचाई तक पहुंच गई जो काफी दूर से ही नजर आ रही थीं। आग लगने की खबर से काफी संख्या में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


हादसे के बाद सुरक्षा विभाग व सीआईएसफ दोनों के प्रति पूरे कालरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर प्रष्न चिन्ह खडा कर दिया है। जैसे तैसे आग बुझने के बाद एसईसीएल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours