तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
चिरमिरी नगर की सामाजिक संस्था हम सेवा संस्था के द्वारा नगर के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष एवम कार्यक्रम प्रभारी रेहाना नियाजी ने बताया कि सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात चिरमिरी की बेटी एवम स्वर कोकिला शारदा के द्वारा सुंदर से गीत प्रस्तुत किया गया । इसके बाद सभी अतिथियों का उद्बोधन हुआ उदबोधन में संस्था के कार्य की सभी ने तारीफ की और इसी तरह सेवा के क्षेत्र में काम करने हेतु संस्था को अपनी सभी ने शुभकामनाएं दी ।
सम्मान समारोह की शुरुआत में सबसे पहले स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शुभा देवी को लगभग 35 वर्ष से सफाई का कार्य कर रही हैं और किसी भी प्रकार का सरकारी मानदेय नहीं लेती हैं ऐसी महिला को सर्वप्रथम सम्मान किया गया आँगन बॉडी कार्यकर्ता के रूप में सिमा नामदेव मितानिन रुक्मणी मितानिन ट्रेनर अल्का बर्मन समाज सेविका व राजनीतिक के क्षेत्र में नाजमा खान जी संगीत के क्षेत्र में कु शारदा व लाता गृहणी व व्यपार के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही

सुनीता खटीक जिनके 20 वर्ष पूर्व पति के स्वर्गवास के बाद अपने 5 बच्चों के साथ परिवार का भरण पोषण कर ngo के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाली को पत्रकारिता में नूरजहाँ खातून व कोरोना काल मे पूरे कॉरेन्टीन सेंटर में दिन रात एक कर के अपनी परवाह किये बिना अपना योगदान देने वाली महिला कु पूजा मेश्राम का चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ स्मिता टोप्पो व अलग अलग क्षेत्र में कार्य कर रही 15 महिलाओं को सम्मान किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर आयु श्री विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सोफिया नाज संस्था के सदस्य व एमआईसी रज्जाक खान व पार्षद प्रेम शंकर सोनी मौजूद रहे मंच संचालन के रूप चिरमिरी के प्रतिष्ठित यूनियन के नेता व jcci सदस्य नूरूद्दीन देशमुख ने इस कार्यक्रम में अपनी संचालन से एक अलग ही शमा बांध दिया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था की उपाध्यक्ष रेहाना नियाजी ने बताया यह कार्यक्रम महिला के उत्थान एवं महिलाओं के सेलिब्रेशन के लिए किया गया है इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शेख इस्माइल उपाध्यक्ष बिलाल अंसारी उपाध्यक्ष रेहान नियाजी संरक्षक शकील अहमद खजांची मोहम्मद वाहिद नजमा खान फिरोज खान मो नजीर परवेज कौशद अफरोज अलीम हैदर ज्ञान चंद दुबे सौरभ अख्तर अली आज़ाद भाई व संस्था के सदस्य व अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours