कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित सीनियर सिटीजन को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका लगा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित सीनियर सिटीजन को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका लगा और अभी तक सीनियर सिटीजनो लगभग 800 लोगो कोरोनावायरस का टीका लगाया जा चुका है वही पहले चरण में कोरोना वारियर 1600 लोगों को पहले चरण में टीकाकरण हो चुका है।

लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोरोना वायरस के बचाव के लिए शासन के द्वारा पहले चरण में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना योद्धाओं को 03 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य स्वास्थ्य कर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 1600लोगो को पहले चरण में वैक्सीन (टीकाकरण )किया गया।
वही दूसरे केंद्र शासन के दिशा निर्देश के अनुसार 45 वर्ष से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी होने वाले लोगों के लिए तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन का टीकाकरण किया जाना था उसी तारतम में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी ,लहपटरा , गुमगरा में अभी तक लगभग 800 सीनियर सिटीजन लोगों को कोरोनावायरस का वैक्सीन टीकाकरण किया गया है ।
वही आज दिन मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पार्षद प्रभा गुप्ता ने कोरोनावायरस की यह पहली टीका लगवाया और लोगों को भी संदेश दे गया कि कोरोनावायरस के बचाव के लिए वृद्ध जनों को कोरोनावायरस का वैक्सीन एवं टीका लगवाना अति आवश्यक है जिससे कोरोनावायरस के बीमारी से बचा जा सके में वही दिनेश तायल सूर्यकांत गुप्ता शराफत अली श्रीमती अनुपा गुप्ता उपेंद्र दुबे रेवती सिंह कुंज बिहारी गुप्ता सहित काफी लोगों को कोरोनावायरस के बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
बयान -इस संबंध पर बीएमओ डॉक्टर पी एस केरकेट्टा ने बताया कि लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत पहले चरण में कोरोना वारियर को लगभग 1600 स्वास्थ्य कर्मी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिकाओं को टीकाकरण किया गया तथा दूसरे चरण में 1 मार्च से 45उम्र से- 59 उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों को कोरोनावायरस का टीका लगाया जा रहा है तथा 60 साल से अधिक के उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है तथा क्षेत्र में कोरोनावायरस का टीकाकरण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है वही इसका नियमों का पालन भी लोगों के द्वारा किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours