कुड़ेली हाट बाजार में किया गया पांचवां फोटो प्रदर्शनी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम कुड़ेली के हाट बाजार में आज छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का पांचवां आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी जनमन, संबल आदि पत्रिकाओं एवं प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को मिल रही है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार समाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
बाजार करने आये ग्रामीणों में सोनसाय राजवाड़े और दिनेश ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना के संबंध में अपने विचार भी साझा किए। प्रदर्शनी में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों से संबंधित प्रकाशित समाचार की कतरन भी लगाई गई है। जिसे देखकर वे बेहद खुश हुए और उन्होंने हितग्राहियों को पहचानने का प्रयास किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours