तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 मार्च को अपरान्ह 12 बजे से जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभागीय समीक्षा, 15वां वित्त के कार्ययोजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य सहित संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
as

+ There are no comments
Add yours