तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
महाशिव-रात्रि के पर्व को लेकर नगर के मंदिरों में चहल-पहल शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि इस वर्ष बेहद खास है। गुरुवार के दिन पर्व पड़ने से पंडित भी इसे शुभ व फलदायी बता रहे हैं। मनाये जा रहे महाशिव-रात्रि का त्योहार को ध्यान मे रखते हुए झुमका के प्रसिद्ध शिव मंदिर और एसईसीएल शिव मंदिर व जमगहना के शिवालय में साफसफाई रंग-रोगन आदि तैयारीयो का पहले ही पुरी कर ली गई है। महाशिवरात्री पर भगवान भोलनाथ पर आस्था रखने वाले अपने गांव-शहर के आसपास के शिवालयो में भगवान शिव पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाये मागेगें । शिव भक्तों की आस्था रखने वाले महिलाओ के अलावा पुरुष और बच्चे भी बडी संख्या में व्रत रख कर अपने अराध्य से अपनी हर मनोकामनाएं पूर्ण होने की मन्नत मांगते हैंैं। वहीं दूसरी ओर नगर के लोगों द्वारा भी महाशिव-रात्रि के दिन घर में भगवान शिव का जागरण करवाने को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। महाशिवरात्रि पर्व प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्री पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्याताओ के अनुसार महाशिव-रात्रि महापर्व आदि-अनादि देव महादेव का पर्व है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। प्रथम फाल्गुन माह में तथा दूसरा श्रावण माह में। शिव भक्तो का मानते हैं कि भोले नाथ तो इतने सरल स्वभाव के है कि स्वयं विश पीकर दूसरों को जीवन देते है।
चरणतीर्थ पर होगा शिवार्चन
प्रेमाबाग शिव मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर विशेष आयोजन होंगे। वहीं मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शिव का अकौआ, धतूरा पुष्प, बेलपत्र, पीत, श्वेत वस्त्रों और पुष्प की पंखुड़ियों से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। यहां सुबह से ही शिव स्तुति शुरू हो जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours