बादला मौसम का मिजाज, घने बादलो के बीच बारिश की आशंका

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

वेधशाला को वेद की जरुरत

जिले में विगत एक पखवाडे से लगातार बदल रहे मौसम मिजाज के बावजूद जिले के किसानो को मौसम की जानकारी नहीं मिलने के चलते लोगों को इंटरनेट का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से 5 किलो मीटर दूर केवीके में वेधशाला के बावजूद विगत 3 सालो से षासन लाखो खर्च करने के बावजूद लोगों को मौसम की सही जानकारी नहीं मिल रही है। जिले में बदलते मौसम की सही जानकारी के लिए लगभग 3 साल पूर्व मौसम विभाग द्वारा वेधशाला प्रांरभ किया गया था, लेकिन विभागीय उदासीनता और मोटी चमडी के अधिकारियो के चलते मौसम वेधशाला से जिले में बदलते मौसम की सही जानकारी लोगों को नहीं मिल पाती।

वही पर किसानो का कहना है। कि मौसम का मिजाज समझ से परे है। गुरुवार सुबह से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के कारण एक बार फिर बारिश की संभावना नजर आ रही है। इससे हल्की ठंड भी बढ़ गई है। आसमान में उमड-घुमड़ रहे बादल और सावन की फुहार यूं तो सुनने में कुछ अटपटा सा लगता है लेकिन है सोलह आने सच।

मौसम को देखकर तो यही कहा जा सकता है। इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों की समझ से परे है। और हो भी क्यों न, कभी साफ आसमान में सूर्य की तल्ख रोशनी तो कभी बारिश के साथ ठंड सा माहौल। मौसम विज्ञानीको की माने तो पश्चिम की हवा पर पूरब की हवा भारी पडने के कारण मौसम अचानक बदल गया है। हो रही बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

फसलों के लिए लाभकारी होगी बारिश

जिस तेजी से इन दिनों मौसम गर्मी की ओर अग्रसर था, उससे रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पडने का असर था। इससे किसान चिंतित थे। यदि बारिश हुई तो किसानों की रबी की फसलों चना, सरसों, मटर, गेहूं आदि को यह बारिश राहत देगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours