तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत कोरिया जिले के लिए 14 रिक्त पदों की भर्ती के अंतिम दिन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कोरोना के सारे नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई । गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग पर जहां कोरोना संक्रमण को संभालने को लेकर सबसे अधिक जिम्मेदारी है ।
वही जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जिस तरीके से भर्ती प्रक्रिया के दौरान सारे नियमों कानूनों की धज्जियां उड़ती नजर आई है उससे जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संक्रमण के प्रति गंभीरता स्पष्ट नजर आती है ।
इस दौरान बताया गया कि जिला भर्ती प्रक्रिया में आज अंतिम साक्षात्कार व कौशल परीक्षा का दिन निर्धारित किया गया था । जो सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किया गया। जिसमें साक्षात्कार के लिए 289 अभ्यार्थी मौजूद रहे । वहीं पर लगभग एक हजार लोगो की भीड़ भी स्वास्थ्य विभाग के सामने नजर आया।
as



+ There are no comments
Add yours