न्यू लाईफ में बीएससी नर्सिंग प्रवेश हेतु पुनः द्वितीय आनलाइन पंजीयन की तिथि 13 से 18 मार्च तक बढी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग द्वारा बी.एस.सी.नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु पात्र उम्मीदवारों की प्रवेष प्रक्रिया संचालनालय चिकित्सा षिक्षा (डीएमई) के नियमानुसार पुनः शुरू कर दी गई है। संचालनालय चिकित्सा षिक्षा (डीएमई) के आदेषानुसार व्यापम परीक्षा उत्तीर्ण के स्थान पर 12 वीं बायोलाॅजी संकाय उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन । सभी अभ्यर्थियों के आबंटन के पष्चात रिक्त सभी सीटों पर प्रवेष हेतु पुनः द्वितीय आॅन -लाईन रजिस्ट्रªªेषन बी.एस.सी. नर्सिंग हेतु दिनांक 13 मार्च प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होकर अंतिम तिथि 18 मार्च रात्री 23ः59 तक निर्धारित किया गया है। बी.एस.सी. में प्रवेष प्रक्रिया केवल आॅनलाइन आवेदन से ही मान्य होगा। संचालनालय चिकित्सा षिक्षा (डीएमई) के आदेषानुसार काउंसिलिंग एवं प्रवेष प्रक्रिया की तिथि से संबंधित सभी जानकारी बहकउमण्बवण्पद पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में संस्था प्रमुख से मिली जानकारी के अनुसार न्यू लाइफ मे सीमित सीटें रिक्त हैं सत्र 2020-21 प्रवेष हेतु पुनः होने वाली काउंसिलिंग में पंजीयन नवंबर से प्रारंभ हो चुका है तथा इंडियन नर्सिंग काउंसिल के द्वारा नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेष की तिथी 31 मार्च तक बढ़ायी गयी है। जिससे नर्सिंग कोर्स में योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था में संचालनालय चिकित्सा षिक्षा (डीएमई) के आदेषानुसार दाखिला दिया जावेगा।
बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं बायलाजी संकाय में न्यूनतम 45 प्रतिशत के साथ अंग्रेजी विषय में अलग से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। काउंसिलिंग की संवीक्षा के लिए आवष्यक दस्तावेज-कक्षा 12वीं एवं 10वीं की अंकसूची, छ0ग0 राज्य का वास्तविक निवासी प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछडा वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र सहित विगत तीन वर्षो का आय प्रमाण पत्र, संवर्ग सैनिक, दिव्यांगजन/स्वतंत्रता संग्राम सैनानी हेतु परिषिष्ट अनुसार प्रमाण पत्र, षासकीय सेवारत अभ्यर्थी होने पर अनापत्ति प्रमाण-पत्र आवष्यक है।
नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू इच्छुक विद्यार्थी न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग बैंक आॅफ इंडिया के बगल मे मेन रोड बैकुंठपुर स्थित संस्था के कार्यालय मे सीधे संपर्क कर सकते है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours