कुसू में भक्ति संगीत संध्या का आयोजन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दी बधाई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बीते दिन गुरुवार को ज प क्षेत्र के ग्राम कुसू में ग्रामवासियों ने महाशिवरात्रि पर्व के नाम भक्ति गीत संगीत साकृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव रहे उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूदाय को सम्बोधित करते हुए धार्मिक तीज त्यौहारों के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा – होली, दीपावली, दशहरा महाशिवरात्रि,चाहे कोई भी त्योहार हो उनके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी होती है । तीज त्यौहार मानव जीवन बहुत अहमियत रखता है हम आपके बीच आपसी प्रेम भाईचारे की पैगाम लेकर आता है। इन त्योहारों से सुख शान्ति आपसी प्रेम की अनुभूति होती है इनसे सबक लेनी चाहिए
सभी मजहब के आस्थाओं का कद्र करना चाहिए। उपाध्यक्ष सिंह देव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह तथा कार्यक्रम के कलाकारों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। ग्राम के छोटे बच्चों ने भी नाटक गीत नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या भक्तिमय धार्मिक गीत संगीत से सराबोर रहा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना पाण्डेय पार्षद असफाक खान आई टी सेल मकसूद हुसैन ग्राम सरपंच पंच सचीव घनश्याम सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours