भारत का अमृत महोत्सव विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 को स्वतंत्रता के 75 वर्ष के संदर्भित में भारत अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर आज दिन शुक्रवार को जनपद सभाकक्ष में विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 100 प्रथम मास्टर छोटी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में विधिक सहायता हेतु जरूरतमंद जनजाति समुदाय के शक्ति की पहचान कर विविध व्यक्तियों की पहचान कर विधिक सहायता उपलब्ध कराने संबंधित चर्चा परिचर्चा आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया कार्यक्रम के बीच में दलित आदिवासियों के अधिकार जैसे गोमती टोनी प्रताड़ना लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा ने टोनी प्रताड़ना पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य आदिवासियों के विकास को परिलक्षित स्तर तक पहुंचाना उन्हें विधिक सेवाएं सहायता एवं इनके अधिकारों की पहुंच को सुनिश्चित किया जाना है ।
उद्बोधन में जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है पर जागरूकता एवं जानकारी के अभाव के कारण आदिवासी समाज इसका लाभ नहीं ले पा रहा है।
जिला से पहुंची व्याख्याता एवं कार्यक्रम को प्रशिक्षित मीना शुक्ला ने भी इस विषय पर विस्तार पूर्वक लोगों को बताया गया तथा लखनपुर तहसील दार शिवानी जयसवाल इस कार्यक्रम को आवश्यकता एवं जरूरी बताते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया साथ ही साथ जाति निवास प्रमाण पत्र क्या कैंप प्रत्येक गांव में लगवाने की भी बात कही गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह द्वारा शासन द्वारा महत्वकांक्षी योजना नरवा गुरुवा और बाड़ी योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा जनपद जनपद पंचायत विभाग से संचालित विभिन्न आदिवासी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह ने भी अपने विभाग में संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया तथा इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक राशन कार्ड संबंधित जानकारी दिया गया तथा साथ ही साथ समय-समय पर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है जिसमें शुगर बीपी सहित तमाम बीमारियों की जांच कराई जाती है।
कार्यक्रम में मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया

A

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours