बिगड़ा मौसम का मिजाज, हुई बारिश फसलो के लिए राहत तो ओलावृष्टि से फसलो को डर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


जिले में एक बार फिर षुक्रवार की रात बारिश के साथ मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया।ष्बादलों की आवाजाही के बीच गड़गड़ाहट के साथ पहले बूंदाबादी और फिर हल्की बारिश का दौर रात भर जारी रहा। बैकुन्ठपुर शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बीच वातावरण में ठंड का अहसास बना रहा। जहा बारिष खेतो में खडी फसलो के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। वही पर ओले गिरने की संभावना से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं, चना, मसूर, अरहर की फसल को नुकसान पहुॅच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आगामी दिनो में भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

रात में भी हुई बूंदाबादी
षुक्रवार को रात व ष्षनिवार की सुबह सेे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बीच में कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए दोपहर बाद बादलों के बीच ऐसे छिपे कि दोबारा दर्शन ही हो सका। दोपहर से देर शाम तक मौसम साफ रहा।

तापमान में रहेगी राहत
बताया जा रहा है कि बारिश के साथ अचानक बढे तापमान में 4 से 5 डिग्री कमी आई है। सुबह लोग गर्म कपड़ों में आए। सुबह कई जगह लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ होने के बाद गर्मी से राहत रहेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours