टीम बलरामपुर ने कोरिया के मल्टीयूटिलिटी सेंटर और गौठानों में देखा योजना क्रियान्वयन—- बलरामपुर सीइओ तूलिका प्रजापति के साथ आए दल ने किया सोनहत में एक्सपोजर विजिट

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरिया जिले में सुराजी ग्राम योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के अभिसरण से बने गौठानों के साथ कराई गई आजीविका गतिविधियों को प्रदेष स्तर पर पहचान मिल चुकी है। राज्य षासन ने पत्र जारी कर कोरिया में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के योजनाओं के अधीन निर्मित हुए गौठानांे और मल्टीयूटिलिटी सेंटर को प्रदेष के अन्य जिलों में इसी तरह की गतिविधियों को लागू करने के निर्देष दिए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर बलरामपुर के निर्देष पर जिला पंचायत बलरामपुर की सीइओ तूलिका प्रजापति ने अपनी टीम के साथ सोनहत विकासखण्ड का भ्रमण किया और उनके साथ आए अधिकारियों ने सीधे हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे होने वाले लाभ आदि की जानकारी ली। सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरा, ग्राम पंचायत पुसला, ग्राम पंचायत चकडांड सहित अन्य पंचायतों का एक्सपोजर विजिट करने के बाद बलरामपुर जिले की सीइओ तूलिका प्रजापति ने कलेक्टर कोरिया एस एन राठौर से औपचारिक मुलाकात कर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।


राज्य के निर्देष पर बलरामपुर से आई टीम ने सबसे पहले घुघरा के गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होने गौठान के सभी संरचनाओं को देखा और उसके साथ ही बनाए गए चारागाह का भी अवलोकन किया। फलदार पौधों के साथ लगाए गए चारागाह से गौठान समिति को हुई आय पर जानकारी लेते हुए टीम बलरामपुर ने गौठान में बने हुए लो कास्ट वर्मी बेड की सराहना की। इसके बाद टीम ने मल्टीयूटिलिटी सेंटर का अवलोकन कर यहां चल रहे फ्लाई एैस ब्रिक्स निर्माण यूनिट की पूरी जानकारी ली। यहां उपस्थित जिला मिषन प्रबंधक और सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा ने उन्हे महिलाओं के स्व सहायता समूहों के द्वारा किए जा रहे गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। एक्सपोजर विजिट में आई हुई टीम ने फ्लाई एैस ब्रिक्स के गुणवत्ता को लेकर काफी सराहना की। यहां उन्होने चप्पल बना रही महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इसके अलावा वर्मी खाद निर्माण सहित पषुओं के अपषिष्ट से बनने वाले फिनाइल और कीटनाषक दवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। घुघरा के गोठान के बाद टीम ने ग्राम पंचायत पुसला में जाकर गौठान और उससे लगे मल्टीयूटिलिटी सेंटर का भी अवलोकन किया। यहां ग्राम पंचायत में बने ग्राम गौठान समिति के अध्यक्ष ने उन्हे गतिविधियों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। ग्राम पंचायत पुसला के बाद टीम ने ग्राम पंचायत चकड़ंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान के माध्यम से कुम्हार परिवारों के द्वारा किए जा रहे पारंपरिक कार्य के उन्नत कार्यों का जायजा लिया। इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से नई नई आकर्षक और उपयोगी वस्तुओं का टेराकोटा के साथ निर्माण देखकर बलरामपुर के मैदानी अधिकारी विषेष प्रभावित हुए। इसके साथ ही उन्होने जिले में हुए सुराजी ग्राम योजना के कार्यों की काफी सराहना की। इस दल में जिला पंचायत बलरामपुर के सहायक परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान के सभी अधिकारी, बलरामपुर के सभी जनपदों में पदस्थ मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सहित तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours