शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर अब ग्रामीण अंचल की सड़को का हो रहा विस्तार , डॉ.विनय जायसवाल,जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम रतनपुर एवं दुग्गी में सीसी सड़क का हुआ भूमि पूजन.

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

  • डीएमएफ मद से स्वीकृत 16 लाख की लागत से होगा नवीन सीसी सड़क का होगा निर्माण.

शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक के निवास ग्राम रतनपुर एवं उससे सटे दुग्गी ग्राम में डीएमएफ मद से स्वीकृति 16 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाली नविन सीसी सड़क का भूमि पूजन करते हुए . मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा की जब पूर्व विधायक अपने निवास ग्राम की सड़क नहीं बना सके तो वह मनेंद्रगढ़ विधान सभा में क्या विकास किये होंगे इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है ।

बीते 15 वर्षो तक उनकी सरकार रही उसके बाद वह स्वयं विधायक रहे और उनके स्वयं के ग्राम वासी सीसी सड़क जैसी मुलभुत सुविधा से वंचित रहे यह बहोत निंदनीय बात है । बहरहाल बीते कई माह से लगातार ग्राम रतनपुर से दुग्गी ग्राम को जोड़ने वाली सड़क के लिए मिल रही शिकायत पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने तत्काल इस बात की जानकारी कलेक्टर कोरिया को दी थी

पर कलेक्टर कोरिया ने शासन की डीएमएफ मद से कुल 16 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका भूमि पूजन करते हुए क्षेत्रिय विधायक ने ग्राम वासियो को उसकी सौगात दी जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्राम वासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours