तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा सरगुजा के प्रसिद्ध मेला देवगण धाम मे शिवरात्रि के पावन अवसर पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभीयान चलाया जहा पर संस्था द्वारा प्रकाशित पम्पलेट का वितरण किया गया ।प्रत्येक वर्ष की भाती ईस वर्ष भी समाज सेवी संस्थान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा देवगढ़ धाम मे मंदिर के समीप टेंट पंडाल लगाकर लगातार तीन दीनो तक ग्रामीणों को नशा मुक्ति साहित्य का वितरण किया ।ईस दौरान अनेकों लोगो को नशा से होने वाली विभिन्न बिमारियों के बारे जानकारी प्रदान किया।ईस संबंध मे छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि कोरोना काल के भी संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो का संचालन किया जा रहा है। उदयपुर स्थित देवगढ़ धाम मे संस्थान द्वारा बालविवाह अपराध है, घरेलु हिंसा अधिनियम, बाल अधिकार अधिनियम, चाईल्ड लाईन के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान कि गया जिसका ग्रामीणों पर अच्छा प्रभाव पडा। मेला स्थल पर शोसल डिस्टेंस का पालन भी संस्था द्वारा किया गया और आये हूए सभी श्रद्धालुओं से भी मास्क पहनने का अपील भी किया गया ।देवगढ़ मेला मे 3 बच्चे जो अपने माता पिता से बिछड़ गये थे ।जिन्हें संस्था के कार्यकताओं द्वारा अपने पंडाल मे ही बरफ,चाकलेट,नास्ता कराया और देवगढ़ मेला खोज कर उनके माता पिता को सौप दिया गया। ईस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सुरेन्द्र साहू,बलदेव सिंह, अंचल सिन्हा,अशोक सिंह, कन्हैया साहू,ओमप्रकाश गुप्ता,प्रतीमा, गुप्ता, प्रिया गुप्ता, आकाश साहू ,भुमिका साहू,आशीष साहू,हरिकेश गुप्ता, ज्वाला गुप्ता, गोविन्द सोनी,पार्वती प्रजापति, विजय,बंटेश्वर यादव,अशोक कुशवाहा राम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने अपनी सक्रिय साझेदारी निभाई।
as

+ There are no comments
Add yours