तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
बीते 13 मार्च दिन शनिवार को ज प क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरगोती , कुन्नी पोडी, तीनों शासकीय हाई स्कूलो में सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मंत्री साईकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथ ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरला सिंह रहे। ग्राम अरगोती हाई स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 वी के 40 ग्राम कुन्नी के 46 तथा ग्राम पोड़ी के 19 छात्राओं को मुख्यमंत्री सायकल योजना के तहत निशुल्क सायकल का वितरण मुख्य अतिथियों के कर कमलों से किया गया जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरला सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्रा छात्राओं शिक्षको को संबोधित करते हुए कहा यह प्रदेश सरकार की बेहतरीन योजना है इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है शिक्षा ,सुरक्षा अधिकार को लेकर सारगर्भित व्याख्यान दिए ।
वही ज प उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा निशुल्क सायकल वितरण योजना प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना है दूरदराज से शैक्षणिक संस्थानों तक पढ़ने आने तथा घर वापस जाने में छात्राओं को सहुलियत ही नहीं वरन् समय की भी बचत हो रही है अध्ययनरत छात्राये इसका लाभ उठाये। एक शिक्षित महिला से पूरा परिवार समाज शिक्षित एवं सुसस्कारित होती है ।
हाई स्कूल भवन में रंग-रोगन नहीं होने को लेकर ज प उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए अरगोती हाई स्कूल प्राचार्य को रंग रोगन पोताई कार्य कराने तथा शिक्षा समिति के परामर्श से पुराने जर्जर स्कूल भवन को डिस्टमेटल कराने समझाइश दिये। मचासीन ज प सदस्य बिहारी तिर्की ने स्कूल परिसर में वाउन्डरी वाल कराये जाने की बात कही जिसपर कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाउन्डरीवाल की स्वीकृति मिल चुकी है वह जल्द ही पूरा कराया जायेगा।सड़क की जर्जरता के सवाल पर उन्होंने कहा सड़क की भी मरम्मत होगी। विषयवार गणीत राजनीति विज्ञान, भूगोल के शिक्षकों के कमी पर भी चर्चा हुई। इसी कड़ी में ग्राम पोड़ी हाई स्कूल मैदान के बेतरतीबी बदहाली को देखते हुए समतलीकरण संस्था गत अन्य दूसरे बुनियादी सुविधाओं को लेकर ज प उपाध्यक्ष सिंह देव तथा प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी चौपाल संस्था प्रमुख गंगा राम पैकरा के बीच चर्चा हुई।
ग्राम पोड़ी मिनी स्टेडियम में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि जप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय खिलाड़ीयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन बीच-बीच में होते रहना चाहिए इससे खेल प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।ज प उपाध्यक्ष सिंह देव ने प्रतिभागी खिलाड़ीयों उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा– जंग अपनो से हो तो हार भी जीत होती है । अपने ब्लाक के साथ प्रदेश देश का नाम रौशन करें।
विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ीयों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उदयपुर क्रिकेट टीम ने 10 ओव्हर में 124 रन का स्कोर खडा किया जिसका पीछा करते हुए पोड़ी की स्थानीय टीम ने 9 ओव्हर में 60 रन बनाकर आल आउट हो गई । मैच 10-10 ओव्हर का खेला गया विजेता टीम उदयपुर तथा उपविजेता टीम ग्राम पोड़ी को मुख्य अतिथि ज प अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव के कर कमलों से पुरूस्कार वितरण किया गया । इस पूरे कार्यक्रम मे सत्येन्द्र राय, पत्रकार मुन्ना पाडेय रमजान खान,रमन सिंह सरपंच श्रीमती गीता मिंज, श्रीमती लखनी पैकरा, सरपंच नारायण सिंह प्राचार्य विष्णु प्रसाद पैकरा व्याख्याता चंद्रिका यादव, विनोद यादव, कर्ण सिंह जोगी, विनोद लकड़ा, रज्जू राम, जीतू राम, लम्बोदर यादव, सहित शिक्षकजन ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours