भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ की हुई घोषणा ….. कमल केजरीवाल एवं विवेक अग्रवाल बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रदीप सिंह प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्य समिति एवं जिला संयोजकओं की घोषणा की गई ।
जिसमें कोरिया जिले से प्रदेश कार्यसमिति में कमल केजरीवाल मनेंद्रगढ़, चंदन गुप्ता चिरमिरी, सुभाष जायसवाल सोनहत, विवेक अग्रवाल मनेन्द्रगढ़ को दायित्व मिला कोरिया जिला का जिला संयोजक कीर्ति वासो को चिरमिरी से बनाया गया है। निश्चित तौर पर सभी की नियुक्ति से कोरिया जिले में भाजपा ओर भी ज्यादा मजबूत होगी और व्यवसाय हित में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अच्छा कार्य करेंगे ।

भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट करके उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ संजय सिंधवानी, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, मंडल मंत्री किशन शाह, इकबाल सिंह, आनंद ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours