तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरता मैं पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा था –
उसी तारतम्य दिन रविवार को फाइनल मुकाबला ग्राम गोरता और गणेशपुर के मध्य 10 -10ओवर का खेला गया जिसमें गोरता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाएं और गणेशपुर को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया जिस पर ग्राम गणेशपुर के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन ही बना पाए और पराजय का सामना करना पड़ा ।
पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के उपरांत अपने उद्बोधन में-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से क्रिकेट खेल ग्रामीण अंचलों में शानदार तरीके से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम समिति बधाई के पात्र हैं जिसके कारण ग्रामीणअंचलों में खेल के प्रति रुझान लोकप्रियता बढ़ी है
जिसके कारण शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ हो रहे हैं आने वाले समय में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी अपने गांव ब्लॉक प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे –
इसी तारतम्य जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह ने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से विजेता एवं उपविजेता के खिलाड़ियों को बधाई दी और आयोजक समिति के सदस्यों को भी बधाई दी गई जिस तरह से ग्राम पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप में किया गया आने वाले समय में भी इससे भी भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे आसपास के युवा खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता विक्रमादित्य सिंह देव वीरेंद्र सिंह देव जनपद ब्लॉक अध्यक्ष मोनिका सिंह पैकरा जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला राजवाड़े सरपंच श्रीमती सहोदरी उईके एवं समस्त पांच गण व ग्रामवासी के मध्य पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच बेस्ट कैच सहित नगद राशि एवं शील्ड से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
as


+ There are no comments
Add yours