तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी नारी शक्ति को समर्पित रही। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने माताओं – बहनों और बेटियों के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्म सम्मान के लिए किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
कोरिया जिले के सभी विकासखण्डों में महिलाएं ने खासे उत्साह के साथ आज के लोकवाणी कार्यक्रम को सुना और शासन द्वारा उनके हित मे संचालित योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एस0एल0आर0एम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया। जनपद पंचायत कार्यालय खड़गवां में भी महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया।
सुदूर क्षेत्र जनपद पंचायत भरतपुर में महिलाओं ही नहीं, पुरुषों ने भी लोकवाणी सुनते हुए शासन की प्रशंसा की और कहा कि शासन की योजनाएं महिलाओं को समान हक दिलाने में मददगार है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित समूह एवं क्लस्टर संगठन स्तर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल की नारी शक्ति पर आधारित रेडियो वार्ता को महिलाओं ने सुना और शासन के कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हुई। इसी तरह जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजनों ने तन्मयता से लोकवाणी कार्यक्रम का श्रवण किया।
as

+ There are no comments
Add yours