बैकुन्ठपुर में एग्रीमेंट के जाल में फांस, ठगे जा रहे किसान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर नगरीय निकायों सहित आसपास क्षेत्रो में जमीन दलाल सक्रिय हैं। खासकर बायपास सडक पर यहां दलाल किसानों के खेतों को खरीदने का प्रलोभन देकर कुछ रकम देकर कम कीमत पर एग्रीमेंट करा लेते हैं। भोलभाले किसान उनके प्रलोभन में आकर अपनी कीमती जमीन को कौड़ियों के दामों पर एग्रीमेंट कराकर ठगे जा रहे हैं, वहीं दलाल उसी जमीन पर चूने से चिन्हांकित कर डस्ट व मुरूम डालकर कच्ची सड़क बना देते हैं। साथ ही ऊंची कीमत पर प्लाट काटकर बेच देते हैं। अवैध प्लाटिंग कर उंची कीमत निर्धारित कर जमीनों की खरीदी-बिक्री की जा रही है। जिला मुख्यालय में लगातार हो रहे अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार मौन नजर आ रहे है।
दूसरी ओर षहर से लगे आमापारा, कंचनपुर, भाडी, रामपुर, जूनापारा, केनापारा, जामपारा, नरकेली, मजगवा, ओडगी, चेर, सलका, सलबा, महलपारा, खरवत, छिदडाढ, आमगाॅव सहित आसपास के गांव से लगे खेतों की बिक्री आवासीय प्लाट के रूप में बेधड़क हो रही है। इन खेतों को प्लाटिंग करने वाले लोग पहले कच्ची सड़क तैयार करते हैं इसके बाद वहां अपने तरीके से प्लाटिंग करते हैं, मगर विभागीय उदासीनता के चलते अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद है। जबकि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते अवैध प्लाटिंग करने वाले इसका जवाब तक देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
लगातार शहरों का दायरा भी बढ़ने लगा है, मगर जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में शासन-प्रशासन के सारे नियमों को ताक पर रखकर यहां खेत खलिहान की आवासीय प्लाट के रूप में खरीदी बिक्री हो रही है। स्थिति यह है कि शहर के आसपास इलाकों में रोज कहीं ना कहीं बिना लेआउट व प्रशासन की अनुमति के ही कॉलोनी का नक्शा खींचा जा रहा है।
जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का कारोबार जोर-शोर से हो रहा है। नगर पालिका बैकुन्ठपुर सहित जिले के दूसरे नगरीय निकाय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। यहां प्लाट खरीदने वाले को अंधेरे में रखकर प्लाटिंग की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours