वेस्ट चिरमिरी बंद खदान के पास से अवैध कोयला खनन कर कोल माफिया मस्त पुलिस पस्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

वेस्ट चिरमिरी के बंद पड़े ओपन कास्ट खदान के पास से बेखौफ होकर ट्रैक्टर के माध्यम से कोयले की सप्लाई बदस्तूर जारी है जिसमें एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मूक बधिर बना हुआ है।

ज्ञात हो कि सिद्ध बाबा पहाड़ के बगल से नर्सरी होते हुए रात के 11 बजे के बाद से ही लगातार लगभग दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों के द्वारा कोयला सप्लाई कराया जा रहा है जिसमें रात भर करीबन 20 से 25 ट्रिप कोयला अवैध रूप से निकाला जा रहा है जिस पर कार्रवाई ना होने से इन कोयला के सौदागर के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं।

जिसमें ट्रैक्टरों के माध्यम से या कोयला वार्ड क्रमांक 1 नगर निगम के चित्ता झोर के अवैध ईटा भट्ठा में खपाया जा रहा है।

लेकिन इस दौरान रात्रि में पुलिस की गश्त भी की जा रही है इसके बावजूद भी अब तक कोयला के तस्करों के ऊपर किसी तरह से कुछ भी कार्रवाई नहीं किया गया है

जानकारी के अनुसार दबे जुबान बाजार में यह बात फैली हुई है कि इन कोयला की सप्लाई में एस ई सी एल प्रबंधन और पुलिस के कुछ अधिकारियों की सांठगांठ है जिससे यह बेखौफ होकर यह पूरा खेल खेल रहे हैं।

इन जगहों से निकाला जा रहा कोयला—वेस्ट चिरमिरी के बंद हो चुके ओपन कास्ट क्षेत्र में एक बड़े भूभाग परि क्षेत्र में कुछ कोयला डंप किया गया है जो कि मिट्टी में दबा हुआ है आज तक उठाया नहीं जा सका साथ ही में नर्सरी के कुछ और जगहों पर और एस ई सी एल बैंकर के पास से भी कोयला निकाला जा रहा है।

जिस पर इन कोल माफियाओं की गिद्ध नजर पड़ी हुई है जिसमें यह बेधड़क होकर वेस्ट चिरमिरी के नर्सरी जिसमें कच्चे रास्ते बनाकर कोयला की तस्करी इसी रास्ते से किया जा रहा है।

आर कुर्रे थाना प्रभारी पोडी”मामले मे उस क्षेत्र में निगरानी रखा गया है जिसमें कार्यवाही किया जाएगा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours