मास्क नहीं लगाने वाले पर प्रशासन हुआ सख्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

कोरिया जिले मैं लगतार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव को देखते हुए चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव द्वारा मास्क ना पहने हुए सर्वजनिक स्थानों में घूम रहे व टू व्हीलर फोर व्हीलर चला रहे दस लोगों के ऊपर लगभग एक हजार रुपये की चालानी कार्रवाई सोमवार को की गई, कोरोना के बढ़ते महामारी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइन के नियम का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आदेशित किया गया है। जिसको देखते हुए लगातार नगर निगम चिरमिरी एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर बेपरवाह बिना मास्क लगाए घूमे है लोगों पर जुर्माना वसूला जा रहा है।

एवं मास्क पहन के ही सर्वजनिक स्थानों में निकलने की जानकारी दे रहे है। तहसीलदार विभोर यादव ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा बनाए गए गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है एवं चलानी कार्रवाई भी की जा रही है जिस प्रकार से आगे भी प्रशासन के आदेश आएंगे उसी नियम से कार्य किया जाएगा और अपने क्षेत्र को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लगातार हम अपने स्तर से प्रयास करेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours