भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया सवाल, कार्रवाई केवल दिखावा

Estimated read time 1 min read

होली से पहले अवैध शराब तस्करों की तैयारी पूरी : केदार कश्यप

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्कर होली से पहले अवैध शराब खपत करने में लगे हैं। इस पूरे कारोबार में किसका सहयोग है किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से ही अवैध शराब कारोबारी पूरे छत्तीसगढ़ में अपना साम्राज्य फैला रहें है और पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्रवाई करके औपचारिक आबकारी मंत्रालय का हिस्सा बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में करीब 32 लाख रुपए के अवैध शराब का जखीरा पकड़ने की बात पुलिस कर रही है। इससे सिध्द होता है कि इससे से बड़ी मात्रा में शराब गांव-गांव तक बिक्री के लिए भेजी गई है। पुलिस तो केवल दिखावे के लिए कार्रवाई की बात कर रही है। इससे पूर्व भी राजधानी रायपुर में करीब 40 लाख रुपए का अवैध शराब जब्त कर चुकी हैं।

पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब को लेकर एक अलग ही मंत्रालय चल रहा है और यह किसके संरक्षण में चल रहा है यह सब जानते है। गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी की बात करने वाले आखिरकार अब कहा है इसकी कोई खबर नहीं है लेकिन यह जरूर है कि अवैध शराब को लेकर लगातार खबरें प्रदेश में आम होने लगी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours