नगर निगम चिरमिरी पार्षदों के फोटो ना होने पर मचा बवाल…. नेता प्रतिपक्ष ने सौंपा छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

नगर निगम चिरमिरी में हिंदी में वार्ड में लगे बोर्ड में पार्षदों के पोस्टर ना होने पर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष समेत 13 भाजपा पार्षद अपने वार्ड में यह पोस्टर नुमा बोर्ड नहीं लगाने पर अड़े हुए हैं।
ज्ञात हो कि नगर निगम चिरमिरी के 40 वार्ड मेंपार्षद नाम तालिका संबंधित बोर्ड लगाया जा रहा है जिसमें केवल क्षेत्रीय विधायक विनय जायसवाल और महापौर चिरमिरी का फोटो लगाया गया है जबकि वार्ड पार्षद का फोटो नहीं लगाया गया है जो कि नियम विरुद्ध है।


बोर्ड में जहां पर एक तरफ क्षेत्र विधायक विनय जायसवाल का फोटो प्रकाशित है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी धर्मपत्नी एवं चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल का फोटो प्रकाशित है लेकिन वहीं पार्षद का नाम केवल अंकित किया गया है चाहे वह विपक्ष का हो या पक्ष का जो कि पार्षद जनप्रतिनिधि के अपमान के बराबर है
जबकि पूर्व के कार्यकाल में सूचना पट पर वार्ड का नाम संख्या और पार्षद का नाम अंकित किया जा रहा था लेकिन इस बार इस तरह से वार्ड में बोर्ड लगाया जा रहा है वह पार्षदों का साफ-साफ अपमान किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे ज्ञापन में यह भी कहा है कि यदि उस सूचना बोर्ड पर महापौर सभापति नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद का नाम अंकित एवं फोटो लगाया जाता तो एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया जाता या फिर पूर्व की भांति सूचना बोर्ड पर वार्ड का नाम और पार्षद का नाम अंकित किया जाता है।

जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि महापौर और विधायक के साथ सांसद और पार्षद की भी फोटो उक्त बोर्ड पर लगाया जाए और यदि 1 माह के भीतर यदि सार्थक पहल नहीं किया गया तो मेरे पार्टी के द्वारा नगर निगम चिरमिरी आयुक्त एवं महापौर के द्वारा जनप्रतिनिधियों के अपमानित करने के आरोप में कड़ा कदम उठाने के लिए विवश होगी।

कंचन जयसवाल महापौर चिरमिरी”वार्ड में जो सूचना बोर्ड लगाया जा रहा है उसमें बड़े बड़े अक्षरों में पार्षदों के नाम भी लिखवाए गए हैं चुंकि विनय जायसवाल क्षेत्रीय विधायक हैं इस कारण उनका भी फोटो लगाया गया है।और चिरमिरी के 40 वार्ड में पार्षदों का नाम सूचना बोर्ड में बड़े बड़े अक्षरों में लिखवाया गया है चुकिविपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसमें या बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours