तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भले ही प्रदेश के मुखिया भूपेष बघेल कहते हो दुर्गम ग्रामो को सीधे शहर तक जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है लेकिन किस बिना पे सड़के बनने के महज महीनों बाद उखड़ने लगते है । तो कही सड़क दुरुस्तीकरण को लेकर केवल लीपा पोती कर दी जा रही है । हद तो तब हो जाती है जब 3 साल पहले बनी सडक को चैडीकरण के नाम पर खोद दिया जाता है उसके बाद उसमें उसी मिटटी को खोदकर डाला जा रहा है। कोविड काल में जनता के पैसे की र्बबादी की जा रही है।
गौरतलब हो कि बैकुन्ठपुर क्षेत्र में चल रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यो में संवेदको के द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है । सड़को में करोड़ो रुपया खर्च किया जा रहा है परन्तु गुणवत्तापूर्ण कार्य नही हो रहा है । जिसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय के करिबी पंचायतो में साफ दिखाई दे रहा है । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बैकुंठपुर जूनापारा से कुडेली व्हाया आमापारा, चारपारा, सत्तीपारा जिसकी लंबाई 20.10 किलोमीटर एवं जिसमें एक नई पुलिया का निर्माण भी कराया जाना है।
सड़क निर्माण प्रारंभ की तिथि 19 जनवरी 2021 एवं कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि 2 जून 2022 र्दषाई गई है। ठेकेदार निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नाम से बोर्ड में उल्लेखित किया गया है। इस दौरान कार्यों का विवरण देते हुए जो जानकारी बोर्ड में दी गई है उसके हिसाब से निर्माणाधीन सड़क में गुणवत्ताहिन कार्य से ग्रामीण बेहद नाराज नजर आ रहे हैं
इस दौरान ग्रामिणो का कहना है कि एक तो जबरदस्ती 2 साल पहले बनी सड़क को खोद कर उसी सडक पर दोबारा सडक निर्माण कराया जा रहा है और बन रही सड़क बेहद ही घटिया एवं गुणवत्ताहीन कराया जा रहा है। जल्द ही इसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर से समस्त ग्रामवासी करने जा रहे हैं। ग्राम वासियो में विजेंद्र जायसवाल, धीरसाय राजवाडे, सतेन्द्र राजवाडे, विजेंद्र यादव, बट्टू लाल यादव, दयाराम राजवाडे व नंदू राम सहित ग्रामिण रहे।
जिम्मेदार बोले……..मैं तुरन्त देखवाता हॅू
इस सबंध में इस सडक का काम देखने वाले पीएमजीएसवाई विभाग के एसडीओ अंकित ताम्रकार का कहना है कि मुझे जानकारी नही है मैं ततकाल देखवाता हॅू।
DEVELOP BY ASHOK SINGH




+ There are no comments
Add yours