तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन के ऊपर सत्ता के दबाव में बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा नगरपालिका चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता जो पिछले पंचायत चुनाव में मतदान किये उनका नाम पुनः नगरपालिका की मतदाता सूची में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोड़ा जा रहा है।
मतदाता परिचय पत्र प्रशासन के बी एल ओ के द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदाता परिचय पत्र देना था।लेकिन यह कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे मतदाताओं के कांग्रेस के पक्ष में प्रभावित करने में प्रशासन ही सहयोग कर रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गत दिवस जिला प्रशासन को ऐसी घटनाओं से अवगत कराया गया था किंतु इस विषय पर प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान न लेते हुए सत्ताधारियों के दबाव में कार्य कर रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा इस पर कठोर आपत्ति करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत करने की बात कही है।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours