तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
षुक्रवार को आसमान में छाए बादल और मौसम विभाग की ओलावृष्टि की आषंका से क्षेत्र के किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। अब गेहूं की फसल तैयार होने को है। इसलिए किसान नहीं चाहते है कि बारिश हो। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल में तो नुकसान होगा ही, साथ ही सब्जियों की फसलें चैपट हो जाएगी।
बताते चलें कि अधिकांश किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अंतिम अवस्था में है। अगर बारिश हो जाती है तो खेत में खड़ी फसल जमींदोज होने का डर है, जिसके कारण किसान आसमान में छाए बादल को देख डरने लगे हैं।
वहीं किसानों के खेतों में खड़ी सब्जियों की फसलें आसमानी कहर से पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। साथ ही किसानों द्वारा जायद की फसल में बोई उर्द, मूंग, तरबूज, खरबूज तथा मक्का और भिण्डी करेला, लौकी, खीरा की फसल को भी बारिश के पानी से नुकसान होने की उम्मीद है।
किसान रामप्रकाश का कहना है कि अब मौसम साफ रहे इसी में किसानों की भलाई है। अगर आसमान से ओला गिरेगी तो वह किसानों की फसल में नुकसान पहुंचाएगी। किसान किषन सिंह का कहना है कि अब तो बादल देखकर डर लगने लगा है। शुरूआती दौर में हुई बारिश से बहुत राहत मिली। अब नहीं चाहते हैं कि आसमान से बारिश के हो।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours