तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले 13 से 19 मार्च तक विशेष सात दिवसीय शिविर ग्राम शंकरपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसका थीम है-ग्रामीण विकास में युवाओं की भागीदारी एवं कोविड-19 जागरूकता ही बचाव। शासन के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन दिन में ही करना है। अतः स्वयं सेवक विविध माध्यम से जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। प्रातः योगा, पीटी पश्चात ग्राम में रैली के माध्यम से एवं डोर-टू-डोर संपर्क कर एवं श्रमदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वयं सेवकों के पांच दल क्रमशः किरण बेदी, पी.टी.ऊषा, कल्पना चावला, मदर टेरेसा, सानिया मिर्जा बनाये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेवकों के पांच ग्रुप द्वारा प्रत्येक दिवस एक ग्रुप द्वारा भोजन व्यवस्था की जाती है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नृत्य, एक नाटक एवं एक गीत का थीम जैसे करमा, सुआ, नागपुरी, सम्बलपुरी, राजस्थानी, भांगड़ा। नुक्कड़-पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, कोविड 19 से बचाव, नशामुक्ति आदि के द्वारा ग्रामीणों को संदेश दिया जा रहा है। साथ ही छात्राएं स्वयं इन विषयों से जागरूक हो रही हैं।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours